पालमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 12.22 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
Himachalnow / पालमपुर
रात में की गई तेज़ कार्रवाई, नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार
तेज़ तर्रार ऑपरेशन में पुलिस की बड़ी सफलता
पालमपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। देर रात किए गए विशेष अभियान में पुलिस टीम ने 12.22 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नशे के बढ़ते खतरे पर लगाम लगाने की दिशा में एक और कड़ा कदम है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान बंटी, राकेश कुमार, रिंपू, मनीत कुमार, अक्षय कुमार, अक्षय शर्मा और संदीप राणा के रूप में हुई है। सभी आरोपी पलमपुर और बैजनाथ क्षेत्र के रहने वाले हैं।
नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम की इस सतर्कता और मुस्तैदी से इलाके में नशे के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया गया है।