Loading...

पावंटा साहिब में ब्यूटी पार्लर संचालक महिला के साथ उपप्रधान ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Ankita • 1 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ पावंटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब में पुलिस थाना माजरा के तहत उप प्रधान द्वारा एक ब्यूटी पार्लर संचालक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही उसके खिलाफ आईपीसी की धारा (153/23 dated 27-09-23 U/S 376, 506) के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पहचान रमजान पुत्र रशीद मोहम्मद गांव मेलियो पोस्ट ऑफिस माजरा तहसील पांवटा साहिब एवं उम्र 35 वर्ष के तौर पर हुई है। जोकी पंचायत का उपप्रधान है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि जहां उसकी शादी हुई है आरोपी उसी गांव का निवासी है। महिला ने बताया कि वह आरोपी को अपना भाई मानती थी। महिला ने बताया कि एक दिन जब महिला अपने ब्यूटी पार्लर में गई हुई थी तो अचानक आरोपी पार्लर में पहुंच गया।

महिला ब्यूटी पार्लर के अंदर वाले कमरे में आराम कर रही थी तभी आरोपी वहां पहुंचा और अपनी जेब से रुमाल निकालकर महिला का मुंह बंद कर दिया और महिला कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने बेहोशी की हालत में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ देर में जब महिला को होश आया तो आरोपी ने कहा कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके पति को जान से मार देगा और महिला की बनाई एक अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा।

यह सुनकर महिला घबरा गई और उसने किसी को भी इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। कई दिनों बाद महिला ने अपने पति को यह सारी बात बताई। जिसके बाद पीड़ित महिला के पति ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुष्टि डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने की है।