पावंटा साहिब में 18 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
12वीं कक्षा में 2 बार फेल होने पर छात्र ने उठाया यह खौफनाक कदम
HNN/ पावंटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब में एक छात्र द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र की पहचान रोहित चौहान (18) पुत्र फूल सिंह निवासी सूरजपुर पावंटा साहिब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक 12वीं कक्षा में दूसरी बार फेल हो गया जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
मृतक छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला में पढ़ता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, रोहित ने आज अपने घर में फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा का परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से ही रोहित मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
बता दें छात्र बीते वर्ष भी फेल हुआ था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी पावंटा साहिब अदिति सिंह ने की है।