पिकअप और बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में तीन घायल
HNN/ ऊना
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। मामला जिला ऊना में सदर पुलिस थाना के तहत लमलैहड़ी का सामने आया है, यहां एक पिकअप व बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिस कारण बाइक पर सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों की पहचान बाइक चालक राकेश कुमार निवासी चंगर, गुरूनूहर कौर व कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने पिकअप चालक झलमन सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, राकेश अपनी भतीजी व भाभी के साथ बाइक पर सवार होकर ऊना की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह लमलैहड़ी में पहुंचा तो पीरनिगाह की ओर से आ रही एक पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चालक समेत उसकी भाभी व भतीजी घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने की है।