Loading...

पिकअप की चपेट में आने से 36 वर्षीय कामगार की मौत

PARUL • 23 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के लोदी माजरा में पिकअप की चपेट में आने से एक कामगार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक की पहचान 36 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव भीढ भगवानपुर जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोदी माजरा में नंदपुर गांव का चालक रामपाल अपनी पिकअप को पीछे कर रहा था। पिकअप के पीछे प्रवासी कामगार दीपक सिंह खड़ा था। इस दौरान जैसे ही उसने पिकअप बिना देखे पीछे की तो वह पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसे में दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया। एएसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।