Loading...

Accident / नाहन में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत; हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 44 Mins Ago • 1 Min Read

Accident / नाहन के निचली कोलावालाभूड़ क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र कुमार ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। आरोप है कि दूसरी मोटरसाइकिल का चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

सिरमौर/नाहन

निचली कोलावालाभूड़ में हुआ हादसा

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार कोलावालाभूड़ निवासी मनीष कुमार मोटरसाइकिल नंबर HP71-7641 पर राजेंद्र कुमार को उसके घर छोड़ने जा रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे जब दोनों निचली कोलावालाभूड़ की पक्की सड़क पर पहुंचे तो हादसा हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मोटरसाइकिल नंबर HP18B-4891 के चालक संजय कुमार निवासी नेरी, कोलावालाभूड़ ने तेज रफ्तार और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सिर, माथे और छाती पर लगी गंभीर चोटें

टक्कर में मनीष कुमार को भी चोटें आईं, जबकि राजेंद्र कुमार के सिर, माथे और छाती पर गंभीर चोटें लगीं। घायल राजेंद्र कुमार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राजेंद्र कुमार के शव का नाहन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस थाना नाहन में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

Related Topics: • •