पिकअप व बाइक की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत

By PARUL Published: 19 Oct 2023, 11:31 AM | Updated: 19 Oct 2023, 11:31 AM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत हराबाग मार्ग पर एक पिकअप व बाइक जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में 37 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई है जबकि दूसरा व्यक्ति का अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय नसीम पुत्र बसेदीन निवासी गांव सरवट डाकघर सुभाषनगर तहसील व जिला मुजफरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हराबाग में स्वागत ढाबा के पास एक पिकअप (HP 32B-4750) व बाइक (HP 28B -4914) की टक्कर हुई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार दूसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया है।

वहीं हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।