पिछले आठ साल की गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ा, शिमला का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस
HNN/ शिमला
फरवरी महीने में हिमाचल प्रदेश में जहां शिमला समेत दूसरे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड से हाल बेहाल रहते थे, वहीं सर्दी के मौसम में इस बार पहाड़ पसीना-पसीना हो रहा है। इस साल फरवरी महीने की गर्मी ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
सोलन में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले साल 2021 में 26 फरवरी के दिन सोलन में 28.5 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर दर्ज किया गया था। शिमला में भी इस साल न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड टूटे हैं।
शिमला में शनिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आखिरी बार साल 2015 में 23 फरवरी के दिन 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। बीते दिनों धर्मशाला में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।