Loading...

पिता ने अपने बेटे को किया पुलिस के हवाले, यह है वजह….

PARUL • 23 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक युवक को चिट्टे सहित उसके पिता ने पुलिस के हवाले कर दिया। भराड़ी थाना के तहत आने वाले पपलाह क्षेत्र के व्यक्ति ने अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और और उसे गिरफ्तार भी करवा दिया। युवक की पहचान 20 वर्षीय अक्षय के रूप में हुई है। पुलिस अक्षय के अलावा पंजाब के तीन अन्य युवकों से भी पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा गाहर में अपनी बुआ के पास रहता है। सोमवार को जब युवक की बुआ ने अपने घर पर अक्षय सहित तीन अन्य लड़कों को देखा तो उसकी बुआ ने अक्षय के घर पर फोन किया और उसके पिता को बताया कि उनका बेटा तीन लड़कों को घर पर ले आया है।

युवक की बुआ के फोन करने के बाद जब उसके माता-पिता गाहर पहुंचे तो उनका बेटा और तीनों युवक वहां से भाग गए। युवकों को काफी देर तक ढूंढने के बाद भी कोई पता नहीं मिला। जिसके बाद चारों युवक रात्रि करीब डेढ़ बजे लैहड़ी सरेल जाने वाली सड़क पर मिले। जब अक्षय के पिता आने उसकी तलाशी तो उसकी जेब से पाउडरनुमा पदार्थ निकला। पिता को उस पर शक हुआ और उसे पुलिस थाना ले गए।

पुलिस ने जब जांच की तो सच सामने आया कि वह पाउडरनुमा पदार्थ चिट्टा था। पुलिस ने तीन अन्य युवकों से भी पूछताछ की। युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा करीब एक साल से गलत सगंति में रह रहा है। तीन अन्य युवकों की पहचान प्रिंस, सागर और पवन निवासी कुंडे पिंड गांव, तहसील फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। देवानंद थाना प्रभारी के द्वारा मामले की पुष्टि की गई।