पिरडी में आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों का हुआ नुकसान
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पिरडी के पास एक अग्निकांड पेश आया है। यहां एक मकान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिरडी के पास एक मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। अग्निकांड की खबर लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।
जिसके बाद अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 30 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। वहीं अग्निकांड में विभाग व लोगों की मदद से 50 लाख रुपए की संपत्ति को बचाया गया है।