लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया, जल्द शुरू होगा सिलाई और जूट बैग निर्माण का प्रशिक्षण

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ऊना में आयोजित 38 दिवसीय कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम में ऊना जिले के 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सभी को सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया
समापन कार्यक्रम के दौरान संस्थान की संकाय सदस्य रजनी ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी ऋण सुविधा के पात्र हैं, जिससे वे अपने स्वयं के व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

जल्द शुरू होंगे नए प्रशिक्षण कार्यक्रम
रजनी ने जानकारी दी कि संस्थान जल्द ही सिलाई और जूट बैग निर्माण के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू करने जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]