Loading...

संगड़ाह में नए डीएसपी मंगत राम ठाकुर ने संभाला कार्यभार

Shailesh Saini • 36 Mins Ago • 1 Min Read

नशे पर रोकथाम और बेहतर कानून व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता

हिमाचल नाऊ न्यूज संगड़ाह

संगड़ाह में करीब चार माह से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर एचपीएस अधिकारी मंगत राम ठाकुर ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मचारियों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

मंगत राम ठाकुर इससे पहले सहायक कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़, डीएसपी मुख्यालय सोलन तथा डीएसपी शिमला शहरी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। मंडी जिला की करसोग घाटी से संबंध रखने वाले मंगत राम ठाकुर ने कहा कि संगड़ाह क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों से वह भली-भांति परिचित हैं और यहां की चुनौतियों को समझते हुए पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

नए डीएसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Topics: