Loading...

पीएमजीएसवाई-3 की सड़कों का निर्माण कार्य जून 2025 तक पूरा करने के निर्देश

PARUL • 3 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-3 की सड़कों का निर्माण कार्य जून 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तीसरे चरण में 23 सड़कें एवं 22 पुल स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से चार सड़कों के टेंडर अवार्ड किए जा चुके हैं और अन्य 19 सड़कों के टेंडर जल्द से जल्द अवार्ड किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के प्रथम तथा द्वितीय चरण को लगभग पूरा किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि प्रदेश की इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मंजूरी प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत 2,097 करोड़ रुपये की 191 परियोजनाओं को स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसमें से 143 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है जिस पर अब तक 861 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों से संबंधित निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश के लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।