लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम के प्रस्तावित प्रवास के दौरान रोड शो को लेकर खाका तैयार..

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 11:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

प्रधानमंत्री के धर्मशाला के प्रस्तावित प्रवास के दौरान रोड शो को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। इस बाबत वीरवार को विधानसभा अध्यक्ष, विपिन परमार, सांसद किशन कपूर, वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, विधायक अरूण कुमार, पर्यटन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय शर्मा, भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने जि़ला प्रशासन के साथ रोड शो के रूट को लेकर चर्चा की तथा केसीसीबी के चौक से लेकर शहीद स्मारक तक मार्ग का निरीक्षण भी किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अगले सप्ताह प्रवास प्रस्तावित है तथा हिमाचल के लिए यह गर्व के क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रात्रि ठहराव भी धर्मशाला में करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट तथा मण्डी में राज्य सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रवास किया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके साथ ही हाल ही में शिमला में केन्द्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धर्मशाला प्रवास के दौरान भी रोड शो के माध्यम से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां आरम्भ कर दी गई हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]