लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम मोदी की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर….

PRIYANKA THAKUR | 4 जुलाई 2022 at 6:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। इस बार चूक आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान विजयवाड़ा में हुई। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने काले गुब्बारे छोड़े।

एसपी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये घटना गन्नावरम एयरपोर्ट पर हुई। इस मामले में तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पीएम के पंजाब दौरे के दौरान भी उनकी सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गौरतलब है कि पीएम मोदी स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीतराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आंध्रप्रदेश पहुंचे थे। यहां पीएम ने कांस्य की बनी उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]