प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में हैं। यहां उन्होंने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन कर दिया है। विशेष पूजा-अर्चना इस समय की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर अक्षय कुमार, शंकर महादेवन, दिलीप जोशी जैसी कई हस्तियां भी इस हिंदू मंदिर के उद्घाटन के साक्षी बने हैं।
जिस तरह से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों की उपस्थिति थी, वैसा ही माहौल अबू धाबी में भी देखने को मिला है। पीएम मोदी ने इस नए मंदिर में विशेष आरती में हिस्सा भी लिया है। पुजारियों के साथ उनकी लंबी वार्ता हुई है, विशेष पूजा की गई है और तय रीति रिवाजों के तहत शुभ मूहुर्त में मंदिर का उद्घाटन हुआ है।
बता दें इससे पहले उन्होंने मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक यूएई का उनका ये सातवां दौरा है। 2015 में पीएम मोदी की खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा के दौरान यूएई ने अबू धाबी में एक मंदिर के निर्माण के लिए जमीन आवंटित की थी। वहीं इस मंदिर को हजारों भारतीय कारीगरों ने मिलकर बनाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





