पीएम मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट किया जारी
श्रीराम पर जारी टिकटों की पुस्तक भी रिलीज
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा को अब सिर्फ 4 दिन बाकी रह गए हैं। यानी वह शुभ घड़ी बेहद करीब आ गई है, जब रामजन्मभूमि पर बने भगवान राम के मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले राम मंदिर परिसर में रामलला पधार चुके हैं। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंगलवार (16 जनवरी) से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं।
आज अनुष्ठान का तीसरा दिन है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। डिजाइन के कंपोनेंट में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी, मंदिर में और उसके आसपास की मूर्तियों शामिल हैं।
कुछ 6 टिकटें जारी की गई हैं, जिनमें राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी पर टिकट शामिल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान राम और माता सीता की बातें- देश, काल, जाति जैसी सीमाओं से परे है। रामायण से पूरी मानवता को खुद से जोड़ने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि रामायण पूरी दुनिया में आकर्षण और उत्साह का विषय रही है।