Loading...

पीओ सेल ने काबू किया उद्घोषित अपराधी

PARUL • 24 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में बद्दी की पीओ सेल ने उ‌द्घोषित अपराधी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। अपराधी की पहचान सुशील कुमार निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना नालागढ़ में धारा 457, 380 व 34 के तहत दर्ज मामले में आरोपी सुशील कुमार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

जिसे शनिवार को पीओ सेल ने पकडने में सफलता हासिल की। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।