Loading...

पीजी की तीसरी मंजिल से गिरा नीट की कोचिंग ले रहा छात्र, गई जान

PARUL • 26 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला मुख्यालय हमीरपुर में एक छात्र पीजी की तीसरी मंजिल से गिर गया, जिससे छात्र की जान चली गई है। हालांकि यह एक हादसा हुआ है या युवक ने आत्महत्या की है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बता दें छात्र बिलासपुर के हटवाड़ क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पीजी की तीसरी मंजिल से गिरकर नीट की कोचिंग ले रहे एक छात्र की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

मृतक छात्र के परिजन भी सदर थाना हमीरपुर में पहुंच गए हैं। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।