Loading...

पी के बनर्जी के जन्म दिवस पर नाहन चौगान में खेला गया फुटबॉल मैच

By Ankita Published: 23 Jun 2023, 9:50 PM | Updated: 23 Jun 2023, 9:50 PM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर फुटबॉल संघ ने आज शुक्रवार यानी 23 जून 2023 को पी के बनर्जी भारतीय फुटबॉल के लेजेंड का जन्म दिन नाहन चौगान में ग्रास रूट पर मनाया। इस अवसर पर जिला सिरमौर फुटबॉल संघ ने छोटे बच्चों का मैच कराया जिसमें ए टीम के कप्तान मोहित और बी टीम के कप्तान रवीश थे।

मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच को मनुज शर्मा फुटबॉल कोच स्पोर्ट्स ऑफिस नाहन ने खिलाया। बता दें पी के बनर्जी का जन्म 23 जून 1936 को जलपालगुरी में हुआ। 1962 एशियन गैम में गोल कर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया, बनर्जी एक फुटबालर के साथ साथ एक बेहतरीन फुटबॉल कोच भी रहे।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने और हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ ने इस दिन को ग्रास रुट पर सारे प्रदेश और जिलाओ में मनाया। इस अवसर पर चौगान मैदान में जिला सिरमौर के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला फुटबॉल संघ के वरिष्ठ उपदियक्ष मोहम्मद इकराम द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

Tags: