Loading...

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की अधिसूचना जारी, अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को…

SAPNA THAKUR • 17 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 14 जनवरी को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया गया। ऐसे में आज प्रदेश सरकार की ओर से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बता दें कि प्रदेश के कर्मचारी काफी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाल करने की गुहार लगा रहे थे।

इसी बीच 14 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में कांग्रेस ने कर्मचारियों की मांगों को माना और ओपीएस को बहाल कर दिया। जिसके बाद आज इसकी अधिसूचना जारी हुई है जिसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। पेंशन जारी करने के फॉर्मूले को लेकर वित्त महकमा अलग से मानक संचालन प्रक्रिया, नियम और शर्तें जारी करेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी किए गए हैं।