पुरुवाला में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज, एक व्यक्ति गिरफ्तार, नकदी बरामद
पुरुवाला क्षेत्र में पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नकद राशि बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पांवटा साहिब / पुरुवाला
जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान जुआ खेलते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी की पहचान पुर्ण सिंह पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह निवासी गांव सिंघपुरा, डाकघर भगाणी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
नकदी बरामद, जांच शुरू
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1090 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में धारा 13ए-3-67 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच प्रारंभ कर दी गई है।
जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।