Loading...

पुलिस और आबकारी विभाग ने शराब के ठेके में दी दबिश, 150 पेटियां बरामद

SAPNA THAKUR • 8 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में 4 दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस सहित आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। पुलिस और आबकारी विभाग जगह-जगह छापेमारी कर शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोट कहलूर थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 150 पेटियां शराब की बरामद की हैं।

टीमों ने दलेहट गांव में बस्सी-ग्वालथाई सड़क किनारे एक शराब के ठेके पर दबिश दी। इस दौरान यहाँ से बिना दस्तावेज की 150 पेटियां शराब की बरामद हुई। लिहाज़ा ठेके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल लाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि ठेके से शराब की 150 पेटियां बरामद हुई है। ठेके का मालिक शराब के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया जिसके आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई गई है।