HNN / शिमला
पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। बता दें कि पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र चार गिरोहों ने लीक करवाया था। यह खुलासा पूछताछ के दौरान हुआ। अब तक दो गिरोह के किंगपिन ही सामने आए हैं, जबकि दो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
बता दें कि इनमें एक किंगपिन शिव बहादुर सिंह तो दूसरा संदीप टेलर है जो राजस्थान में छिपा बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा इन दोनों को पकड़ने के लिए चार टीमें अलग-अलग राज्यों में गई हुई है। उधर, इस मामले की जांच कर रही एसआईटी का दावा है कि सप्ताह के भीतर इस मामले से पर्दा उठ जाएगा। इस मामले में अब तक 93 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है,इनमें से 10 एजेंट बाहरी राज्यों से दबोचे गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





