Loading...

पुलिस की एसआईयू टीम ने चरस सहित का काबू किया तस्कर

Ankita • 20 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में सफलता प्राप्त की है। मामला जिला कुल्लू का है, यहां पुलिस में भारी मात्रा में चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लेस राज 30 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव तांदला डाकघर काईस तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास नशे की खेप हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान व्यक्ति से 2.027 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहा लेकर जा रहा था।