पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टे सहित धरे दो युवक
HNN/ सोलन
जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला सोलन के कोटलानाला व ठोडो ग्राउंड का है, यहां पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पीयूष अग्रवाल 23 वर्ष निवासी वार्ड नं 7 धोबीघाट रोड आदर्श नगर व अरमान ठाकुर 21 वर्ष निवासी आदर्श नगर जिला सोलन के रूप में हुई है।
जानकरी के मुताबिक, पुलिस की एसआईयू टीम कोटलानाला व ठोडो ग्राउंड के पास गश्त पर तैनात थी। गश्त के दौरान जैसे ही टीम एमसी हॉल सोलन के पास पहुंची तो पुलिस ने सामने से आ रहे दो युवकों को देखा जो पुलिस को देख कर घबरा गए। जब पुलिस को दोनों युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने दोनों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 6.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन अजय कुमार राणा ने की है।