लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस की एसआईयू टीम ने नशीले पदार्थों सहित धरा व्यक्ति

Ankita | 25 फ़रवरी 2023 at 11:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला सोलन के धर्मपुर स्थित जाबली क्षेत्र का है, यहां पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति से रूमाल में बंधी एक सिरिंज एनआईपीआरओ-1 एमएल , एक लाइटर व 3.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान किशोरी लाल पुत्र गांव गन्तू डाकघर बिहनी तहसील थूनाग, जिला मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एसआईयू टीम परवाणू-शिमला एनएच-5 मार्ग पर गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस की टीम गश्त करते हुए जैसे ही जाबली (राजडी) रेन शेल्टर के पास पहुंची। तो पुलिस ने वहां एक व्यक्ति को देखा जो पुलिस को देखकर घबरा गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब पुलिस को व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से चिट्टा, लाइटर व सिरिंज बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]