पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, पकड़ा 44 ग्राम चिट्टा
HNN/ कुल्लू
कुल्लू स्थित पतलीकूहल पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने कुल्लू-मनाली हाईवे पर बने पतलीकूहल फ्लाईओवर पर एक युवक से चिट्टा बरामद किया है। 22 वर्षीय दीपक निवासी गांव चिढाना उप तहसील गुहाना तहसील खानपुर जिला सोनीपत हरियाणा के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पतलीकूहल पुलिस पतलीकूहल फ्लाईओवर पर जब पेट्रोलिंग कर रही थी तो पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी। पुलिस को जब युवक की गतिविधियां संदेह जनक लगी तो उसे पकड़ कर तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।