पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुठियाड़ी के जंगल से अवैध शराब का जखीरा बरामद
HNN/ ऊना
जिला ऊना के कुठियाड़ी में पुलिस की टीम ने जंगल से झाड़ियों में छिपाई गई शराब की लगभग 50 पेटियां बरामद की है। बताया जा रहा है कि उक्त शराब की खेप लोकसभा चुनावों में उपयोग की जाने वाली थी। पुलिस इस बात को लेकर भी जांच को आगे बढ़ा रही है कि शराब की खेप यहां पर किसने छिपाई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुठियाड़ी में जंगल से शराब की खेप बरामद हो सकती है। सूचना के आधार पर एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस की टीम ने कुठियाड़ी के एक जंगल में दबिश दी।
इस दौरान वहां से अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। हालाँकि यह शराब जंगल में किसने छुपाई इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। डीएसपी अम्ब डा. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।