आरोपी पिछले इतने वर्षों से कर रहा था हिमाचल के सैंकड़ों युवाओं को चिट्टा सप्लाई….
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश की जिला सोलन की पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें पुलिस ने हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने वाले सप्लायर को पंजाब से हिरासत में ले लिया है। आरोपी पिछले 7 वर्षों से हिमाचल प्रदेश के सैंकड़ों युवाओं को चिट्टा सप्लाई कर रहा था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आरोपी की पहचान रोहित सहगल (34) निवासी बलटाना तहसील जीरकपुर जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि शिमला से 2 युवक चिट्टा खरीदने के लिए जीरकपुर गए थे और वे वहां से 6.17 ग्राम चिट्टा लेकर शिमला जा रहे हैं। इसके बाद दोहरी दीवार में 26 वर्षीय मेहुल शर्मा व 23 वर्षीय अचल बरागटा को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में पुलिस को ये भी पता चला है कि आरोपी पंजाब के एक चिट्टा तस्कर रोहित के चंगुल में फंसे हुए थे। उससे लगातार चिट्टा खरीद रहे थे। युवकों की गिरफ्तारी के बाद सप्लायर भूमिगत हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने जीरकपुर के सप्लायर रोहित को पंजाब के मनी माजरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





