HNN/ सोलन
जिला सोलन के बद्दी में पुलिस की माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल की टीम ने एक व्यक्ति से नशे की खेप बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान राम पाल पुत्र सोहन लाल निवासी करसौली डाकघर कालीबाड़ी तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक चालक के पास नशे की खेप हो सकती है। सूचना मिलते ही टीम ने बद्दी टैक्स बैरियर के पास नाका लगाया, जहां पुलिस ने सामने से आ रहे एक ट्रक (HP-12N-2426) को जांच के लिए रुकवाया। जब टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 5.100 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस की माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल की टीम ने एक व्यक्ति को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group