लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी के हापुड़ से गिरफ्तार किया भगोड़ा आरोपी

PARUL | 7 सितंबर 2024 at 2:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस के पीओ सेल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक भगोड़े आरोपी को यूपी के हापुड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने पेशियों से गैरहाजिर रहने पर भगोड़ा (उद्घोषित अपराधी) घोषित किया था।

आरोपी पवन कुमार के खिलाफ साल 2013 में सदर थाना में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने मामला जिला अदालत में दायर किया। अदालत की ओर से पेशियों पर हाजिर होने के लिए आरोपी पवन कुमार को समन, वारंट आदि जारी किए गए लेकिन आरोपी पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने 7 फरवरी को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीओ सेल की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार शुक्रवार दोपहर को आरोपी को हापुड़ के ततारपुर चौक के पास गिरफ्तार किया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]