पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, गेस्ट हाउस से एक लाख की घड़ी की थी चोरी
HNN/ सोलन
जिला सोलन की धर्मपुर पुलिस ने घड़ी चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को गुरतेज सिंह निवासी पंजाब ने थाना कसौली में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह उसी दिन अपने दोस्तों के साथ कसौली घुमने आया था।
इन्होंने किम्मुघाट में गेस्ट हाउस में 3 कमरे लिए तथा रात को वहीं रुके, लेकिन जब अगले दिन 12 अप्रैल को इसने सुबह साढ़े 11 बजे गेस्ट हाऊस से चेकआउट किया तथा जब यह सनवारा टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो इसने देखा कि इसके हाथ में इसकी घड़ी नहीं है, जिसके बाद यह अपने दोस्तों के साथ वापस किम्मुघाट गेस्ट हाउस आया तथा इसने गेस्ट हाउस के मालिक से कहा कि इसकी घड़ी कमरे के बाथरुम में रह गई है।
जो नहाते समय इसने बाथरुम में लगे हेंगर में रखी थी। जिस पर गेस्ट हाउस के मालिक ने कहा कि चेकआउट के बाद सफाई वाला लड़का अखिलेश ही कमरों में सफाई करने गया था। इसे शक है कि इसकी घड़ी बाथरुम से अखिलेश ने ही चोरी की है।
इसने अपनी घड़ी इंग्लैंड से पिछले साल सितंबर माह में खरीद की थी जो बॉस कंपनी की है तथा जिसकी कीमत भारतीय करसी के अनुसार करीब एक लाख रुपये है। इस मामले पर कसौली में चोरी की धाराओं में अभियोग की जांच करते हुए आरोपी अखिलेश (25) पुत्र धूखा भैठा निवासी विशमपुर मोतिहारी बिहारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले की पुष्टि सोलन एसपी गौरव सिंह ने की है।