लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी, होटल से लाखों का सामान किया था चोरी

PARUL | 25 सितंबर 2023 at 2:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में मनाली के अलेउ क्षेत्र में कुछ दिन पहले होटल इंपीरियल पैलेस में चोरी की वारदात सामने आई थी। जिसमें चोरों ने होटल से लाखों के सामान की चोरी किया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही थी। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के शाहबाद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान सुरक्षा कर्मी मनोज कुमार सिंह पुत्र भगवान दास निवासी दहाकिया शाहबाद रामपुर उत्तर प्रदेश, मिलन कुमार पुत्र राम भरोसे निवासी शिशु मंदिर रामपुर उत्तर प्रदेश, ओमकार पुत्र श्यामलाल निवासी बोध बिहार शाहबाद उत्तर प्रदेश और वाहन चालक दीपक निवासी मधुकर डाकिया शाहबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिली जानकारी के अनुसार, होटल पंजाब एंड सिंध बैंक के कब्जे में है। बैंक प्रबंधक अरुण कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि होटल में लाखों के सामान की चोरी हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद होटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पर एलसीडी, कंबल, इलेक्ट्रिक कैटल, पंखे, प्रिंटर, स्पीकर आदि गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 25 लाख रुपए थी।

वहीं होटल की अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था। प्रबंधक ने सुरक्षा कर्मियों पर चोरी का शक जताया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम को उत्तर प्रदेश भेजा और शाहबाद से इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी का अधिकतर सामान भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश ले जाने वाली पिकअप भी जब्त कर ली गई है। मामले की पुष्टि के. डी शर्मा डीएसपी मनाली द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने पर तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]