Loading...

पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, कंक्रीट मिक्सचर चोरी कर हुए थे फरार

Ankita • 13 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के झुटार क्षेत्र में पुलिस ने कंक्रीट मिक्सचर चोरी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को शिकायत मिली थी कि किसी दो अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे रखा कंक्रीट मिक्सचर चोरी कर लिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी।

जिसके बाद अब जाकर पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर दो आरोपियों को पकड़ा है। बता दे पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कंक्रीट मिक्सचर भी बरामद कर लिया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने कहा कि चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।