HNN/ ऊना
जिला ऊना की नंगल पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बता दें आरोपी पांच गैस लेकर फरार हुए थे। इस दौरान अदालत ने दोनों आरोपियों को 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, नंगल के चिराग गैस एजेंसी के गोदाम इंचार्ज हरभजन सिंह ने नंगल पुलिस को उनके गोदाम से पांच सिलेंडर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायत मिलते ही सबसे पहले पुलिस से सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसी आधार पर गोदाम की रेकी करने वाले राजनगर निवासी राम कुमार को पकड़ जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने माना कि डब्बल एफ ब्लाक निवासी असलम खान के साथ मिलकर उसने चोरी की थी।
जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर हरदीप सिंह ने की है।

