Loading...

पुलिस के हाथ लगी सफलता, चिट्टे सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Anjali • 13 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर के अंतर्गत कुमारसेन में पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान रोहित 23 वर्षीय निवासी गांव श्रीकोटी तहसील निरमंड जिला कुल्लू सन्नी 24 वर्षीय पुत्र बंदे काजुर निवासी पाटबंगला रामपुर बुशहर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम कुमारसेन में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान लवाण संपर्क मार्ग के हाईवे 5 की तरफ दो युवकों को संदिग्ध हालत मे आते देखा। जब दोनों युवकों ने पुलिस को देखा तो वह भागने लगे

जब पुलिस को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।