Loading...

पुलिस जवान ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita • 22 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

महिला थाना ऊना के तहत पुलिस जवान द्वारा एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें आरोपी मौजूदा समय में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी तैनात है। पीड़िता युवती ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुलिस जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी पहचान उपमंडल हरोली गांव के एक युवक से हुई।

युवती ने बताया कि आरोपी ने प्यार का झांसा देकर उससे शादी करने की बात कही और युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। अब युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।