पुलिस थाना में शराब पीते पकड़े गए एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मी, सस्पेंड
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन पुलिस थाना के एसएचओ सहित 3 पुलिस कर्मियों को एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें तीनों पुलिस थाना में नशा करते हुए पकड़े गए।
जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी योगराज चंदेल ,एएसआई बेसरी राम, हेड कांस्टेबल सतिंदर नादौन पुलिस स्टेशन के साथ में ही थाना प्रभारी के सरकारी क्वार्टर में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान अचानक ही एसपी आकृति शर्मा नादौन पुलिस थाना के औचक निरीक्षण पर पहुंची।
इस दौरान पुलिस थाना के एसएचओ सहित 3 अन्य पुलिस कर्मी नशे में धुत्त पाए गए। जिसके बाद एसपी ने तीनो पुलिस कर्मियों का मैडिकल करवाया। जिसके बाद बुधवार सुबह मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद एसपी तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।