पुलिस ने अफीम के करीब 11 हज़ार पौधे किए बरामद, मौके पर किया नष्ट
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में अफीम के करीब 11 हज़ार पौधे बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दीले राम निवासी गांव शपनील डाकघर अनाह तहसील बंजार ने अपने खेत में अफीम की अवैध खेती की हुई है। इस दौरान पुलिस ने शपनील गांव में दबिश दी।
दबिश के दौरान वहां से अफीम के 5698 पौधे बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर नष्ट कर दिया गया है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस टीम ने सेब के पेड़ों के बीच उगाए करीब 4760 अफीम के पौधों को बरामद करके नष्ट किया।
उधर, तीसरे मामले में शपनील गांव में ही केहर सिंह निवासी गांव शपनील के खेत में उगाये हुए करीब 600 अफ़ीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया गया। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।