Loading...

पुलिस ने अफीम के 5000 पौधे किए बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 14 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें टीम ने दो अलग-अलग मामलों में अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 5000 अफीम के पौधे बरामद किए है। मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि बंजार के उपरला पाटन और सैंज घाटी के शलेश में अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान पहले मामले में बंजार के उपरला पाटन में दो स्थानों में अज्ञात लोगों के खेतों में 4073 अफीम के पौधे बरामद किए।

वहीं, दूसरे मामले में सैंज घाटी के शलेश में 883 अफीम पौधे बरामद किए। पुलिस ने मौके पर पौधो को नष्ट कर दिया है। बता दें इस अवैध अफीम की खेती करने को लेकर पुलिस ने छह मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 2 बंजार थाना और 4 मामले सैंज थाना में दर्ज किए हैं।