पुलिस ने अफीम के 60,590 पौधे किए बरामद, मामला दर्ज
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के पुलिस ने थाना ब्रौ के तहत अफीम के 60,590 पौधे बरामद किए गए है। आरोपी की पहचान सुभाष चंद पुत्र दोरजे छेरिंग निवासी धमोटा डाकघर कोयल तहसील निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धमोटा शिलाबाटी इलाके में एक व्यक्ति ने अफीम की खेती की हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने धमोटा शिलाबाटी इलाके में दबिश दी।
इस दौरान वहां अफीम के 60,590 पौधे पाए गए। जिनको पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।
