Loading...

पुलिस ने अफीम सहित गिरफ्तार किया आरोपी

Ankita • 25 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला पुलिस की स्पेशल सैल की टीम ने ठियोग उपमंडल में 500 ग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेम बहादुर (40) के रूप में हुई है। वह नेपाल के रुकुम जिला का मूल निवासी है।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि नेपाली मूल का आरोपी ठियोग के फागु के पास धलाऊ कैंची में अफीम बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस को उसके अफीम की तस्करी में संलिप्त होने की जानकारी मिली थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।