पुलिस ने अफीम सहित 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू की बंजार पुलिस ने 99 ग्राम अफीम सहित 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। आरोपी व्यक्तियों की पहचान 32 वर्षीय वेली राम पुत्र वजारू राम निवासी गांव व डाकघर जाओं तहसील निरमंड जिला कुल्लू और 33 वर्षीय दलीप कुमार पुत्र भूप सिंह नीयसी गांव व डाकघर मल्याणा तहसील ढली जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बंजार पुलिस की एक टीम छेत के पास नाकाबंदी पर थी।
इसी दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों की शक के आधार पर तलाशी ली तो उनके पास से 99 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि अफीम की तस्करी के आरोप में दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।