Loading...

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध शराब का कारोबार कर रही दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

Ankita • 25 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी स्थित सुंदरनगर और धनोटू में पुलिस की टीम ने अलग-अलग मामलों में अवैध शराब का कारोबार कर रही 2 महिलाओं को हिरासत में लिया है। महिलाओं की पहचान पूनम और शकुंतला देवी निवासी गांव नाइटला डाकघर रजवाड़ी तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, पहले मामले में पुलिस की टीम जुगाहान क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां पूनम की चिकन की दुकान में दबिश दी। दबिश के दौरान उसकी दुकान से 750 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई। वहीं दूसरे मामले में पुलिस की टीम धनोटू में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां शकुंतला से 2750 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध शराब का कारोबार कर रही 2 महिलाओं को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।