Loading...

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चरस व चिट्टे सहित काबू किए दो तस्कर

Ankita • 23 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में पुलिस की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो युवकों को चिट्टे व चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र मुकेश कुमार गांव व डाकघर बिलाइडी तहसील कोट कासीम जिला अलबर राजस्थान और रविकांत पुत्र रोशन लाल निवासी गांव मनवाणा डाकघर खुड़ला तहसील बलद्वाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में पुलिस की टीम भ्यूली चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कुल्लू से मंडी की ओर जा रही एक वोल्वो बस को जाँच के लिए रुकवाया। जाँच के दौरान बस में सवार एक युवक से 302 ग्राम चरस बरामद हुई है।

तो वहीं दूसरे मामले में पुलिस की टीम उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत बैहना में बैहना-चंदरूही पुल के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक व्यक्ति से 1.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह नशे का सामान कहां से लेकर आए थे और इसे कहां लेकर जा रहे थे।