Loading...

पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े जेसीबी मशीन व टिप्पर, मामला दर्ज

Ankita • 31 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत बग्गुवाला खड्ड में पुलिस ने अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन व टिप्पर को पकड़ा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बग्गुवाला खड्ड में जेसीबी मशीन से अवैध खनन की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने बग्गुवाला खड्ड में दबिश दी।

इस दौरान खड्ड से अवैध खनन करके मिट्टी व पत्थर को चोरी करते जेसीबी मशीन व टिप्पर को पकड़ा। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।