पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 8800 से अधिक पौधे किए नष्ट
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने 4 जगहाें पर दबिश देकर अफीम के 8800 से अधिक पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चारों मामले दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भुंतर थाना के तहत वीरनी क्षेत्र में गश्त के दौरान सीढ़ीनुमा खेतों में अफीम के पौधे पाए गए। यह बीजाई 10 बिस्वा जमीन में हुई थी।
पुलिस ने इन पौधों को उखाड़ने के बाद इनकी गिनती की तो ये 6000 पौधे पाए गए। पुलिस ने इन पौधों को नष्ट कर दिया। पुलिस थाना सदर कुल्लू के तहत बुनली सेरी इलाके में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तीन जगहों पर अफीम की खेती पाई। डेढ़ बिस्वा जमीन में अफीम के 1000 पौधे, दो बिस्वा जमीन में 800 पौधे और 3 बिस्वा जमीन में 1090 पौधे मिले।
इन पौधों को पुलिस ने उखाड़ने के बाद आग लगाकर नष्ट कर दिया। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले दर्ज होेने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि जिस जमीन में अफीम की बीजाई हुई है वह जमीन किसकी है। अफीम की बिजाई करने वालों की पहचान करके उन्हें नामजद किया जाएगा।