पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 3,280 पौधे किए नष्ट
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पार्वती घाटी के चकरिंगा, शिलाग्रां और फलाण में पुलिस ने अफीम के करीब 3,280 पौधों को नष्ट किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत तीनों मामलों को दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने चकरिंगा गांव के नजदीक जंगल में एक खेत में अफीम की खेती पकड़ी। यहां अफीम के 950 पौधे मिले। अफीम की खेती किसने की थी, इस बात का पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही शिलाग्रां में भी पुलिस ने करीब एक बिस्वा भूमि में अफीम की अवैध खेती पकड़ी।
यहां पर पुलिस ने अफीम के 830 पौधे बरामद किए। पुलिस ने फलाण में करीब चार बिस्वा के खेत में अफीम के 1500 पौधे पकड़े। पुलिस अब पता लगाने में जुट गई है कि अफीम की खेती किसने की थी। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।