Loading...

पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम 12,732 पौधे किए नष्ट

PARUL • 18 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने बंजार के तहत आने वाले झनियार इलाके में अफीम के 12732 पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी।

कार्यवाही के दौरान अफीम की पौध को उखाड़ने के बाद नष्ट किया गया। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।